36500 रुपए में खरीदीए 10 ग्राम सोना, कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए 24 से 14 कैरेट Gold का ताजा भाव

Ads

36500 रुपए में खरीदीए 10 ग्राम सोना, कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए 24 से 14 कैरेट Gold का ताजा भाव

  •  
  • Publish Date - May 24, 2021 / 11:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली: वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का रुख और रुपये में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,015 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 47,920 रुपए प्रति दस ग्राम था। चांदी भी इस दौरान 154 रुपए की तेजी के साथ 70,998 रुपये प्रति किलो हो गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,844 रुपये प्रति किलो पर बंद इुई थी।

Read More: हंसी से लोटपोट कर देगी “हंगामा-2”, डिजिटल मंच पर हो रही रिलीज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,882 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी का भाव 27.67 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘लगातार तीन सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रही। डॉलर में कमजोरी से सोना लगभग चार माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।’’

Read More: टूलकिट मामला : संबित पात्रा को पूछताछ के लिए दूसरा नोटिस जारी, रायपुर पुलिस इस तारीख को हाजिर होने का दिया निर्देश

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सविर्सिज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमाणी ने कहा, ‘‘कमजोर डालर और अमेरिका में प्रतिफल में गिरावट से निवेशकों की कीमती धातुओं को लेकर उम्मीद बढ़ी है जिससे सोना उच्चस्तर पर टिका रहा।’’

Read More: प्रभारी मंत्री और सांसद की मौजूदगी में मरीज के ​परिजनों ने ब्लैक फंगस को लेकर किया हंगामा, MGM हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

धातु 24 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 21 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48015 47920 +95
Gold 995 (23 कैरेट) 48495 48359 136
Gold 916 (22 कैरेट) 44600 44475 125
Gold 750 (18 कैरेट) 36518 36415 103
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28484 28404 80
Silver 999 70,998 70,844 +154