सोने-चांदी की कीमतों में फिर हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या है आज 10 ग्राम Gold के दाम
सोने-चांदी की कीमतों में फिर हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या है आज 10 ग्राम Gold के दाम
नयी दिल्ली: मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 13 रुपये की तेजी के साथ 45,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
Read More: सीएम ने सड़क पर किया ऐलान, मैं लॉकडाउन नहीं करना चाहता, लेकिन…
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 13 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 12,431 लॉट के लिये कारोबार किया गया।
Read More: कर्मचारियों की सैलरी में होगी 1500 रुपए की बढ़ोतरी, इस राज्य की सरकार ने किया ऐलान
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,727.80 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Facebook


