नई दिल्ली। अपने शुरुआत से ही इंटरनेट पर छा जाने वाली कंपनी गूगल दुनिया के टॉप ब्रांड्स की सूची में भी टॉप पर है। इक्विटी डाटाबेस कंपनी BrandZ ने 2018 के टॉप ब्रांड्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गूगल पहले नंबर पर है। भारत की इसमें सिर्फ एक कंपनी को जगह मिल सकी है। एचडीएफसी बैंक ने इस लिस्ट में 60वें स्थान पर है।
एचडीएफसी इससे पहले भी 3 बार इस सूची में जगह बना चुका है। 2015 में सबसे पहले एचडीएफसी इस लिस्ट में आई थी। तब ये कंपनी 74वें नंबर पर थी जबकि इस वर्ष जारी सूची में 14 स्थान की छलांग मारते हुए 60वें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें : पनामा पेपर्स में फिर घिरे बड़े उद्योग घराने, एयरटेल-पीवीआर के मालिकों और रिश्तेदारों के नाम
इस सूची में टॉप पर गूगल, दूसरे नंबर पर एपल और तीसरे स्थान पर अमेजन है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट चौथे स्थान पर, पांचवें स्थान पर टेंसेंट और छठवें स्थान पर फेसबुक है। इसी तरह सातवीं पोजीशन पर वीजा और आठवां स्थान मैकडोनल्ड ने हासिल किया है। नवें नंबर पर अलीबाबा और 10वें स्थान पर एटी एंड टी है।
BrandZ के मुताबिक इस लिस्ट को बनाने में 30 देशों से 10 हजार अलग-अलग ब्रांड्स पर 20 लाख से भी ज्यादा लोगों की राय ली गई।
वेब डेस्क, IBC24