टॉरेंट फार्मा का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 312 करोड़ रुपये पर

Ads

टॉरेंट फार्मा का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 312 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - October 21, 2022 / 08:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स का सितंबर 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली घटकर 312 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 316 करोड़ करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

टॉरेंट फार्मा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी की परिचालन आय 2022-23 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 2,291 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,137 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी घरेलू आय 1,224 करोड़ रुपये रही।

भाषा जतिन रमण

रमण