टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ी

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ी

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: December 1, 2020 6:45 am IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की घरेलू बाजार में बिक्री नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़कर 8,508 इकाई पर पहुंच गई। जापान की वाहन कंपनी ने नवंबर, 2019 में घरेलू बाजार में 8,312 वाहन बेचे थे।

टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिक्री एवं सेवा नवीन सोनी ने बयान में कहा, ‘‘दबी मांग और त्योहारी सीजन की मांग की वजह से कंपनी धीरे-धीरे बिक्री में सुधार दर्ज कर रही है। ग्राहक अब निजी वाहन रखना चाहते हैं। इसके चलते भी मांग सुधर रही है।’’

उन्होंने कहा कि कई तरह की आकर्षक पेशकशों तथा फाइनेंस योजनाओं की वजह से कंपनी बिक्री में वृद्धि की रफ्तार को कायम रख पाई है।

उन्होंने कहा कि टीकेएम की यूनियन की गैरकानूनी हड़ताल की वजह से कंपनी को अपने कारखाने में बंदी की घोषणा करनी पड़ी जिससे उत्पादन और थोक बिक्री प्रभावित हुई है। सोनी ने कहा कि कंपनी ने अपने पास मौजूद स्टॉक से बाजार की मांग को पूरा किया है।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में