टोयोटा किर्लोस्कर की कुल बिक्री अक्टूबर में 1.87 प्रतिशत गिरी

टोयोटा किर्लोस्कर की कुल बिक्री अक्टूबर में 1.87 प्रतिशत गिरी

टोयोटा किर्लोस्कर की कुल बिक्री अक्टूबर में 1.87 प्रतिशत गिरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: November 1, 2020 10:49 am IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कुल बिक्री अक्टूबर में 1.87 प्रतिशत गिरकर 12,373 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 12,610 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा तिमाही आधार पर कंपनी की बिक्री में 52 प्रतिशत का उछाल देखा गया। सितंबर में कंपनी ने 8,116 वाहन बेचे थे।

इस बारे में कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सर्विस) नवीन सोनी ने कहा, ‘‘ मार्च 2020 से अब तक अक्टूबर हमारे लिए सबसे अच्छा महीना रहा।’’

उन्होंने कहा कि त्यौहारी मौसम में तेजी का रुख बना हुआ है। महीने दर महीने हम मांग में वृद्धि को देख रहे हैं।

भाषा शरद मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में