टीवी टुडे नेटवर्क का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 39.6 प्रतिशत बढ़कर 10.26 करोड़ रुपये पर

Ads

टीवी टुडे नेटवर्क का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 39.6 प्रतिशत बढ़कर 10.26 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 08:38 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) मीडिया क्षेत्र की कंपनी टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 39.6 प्रतिशत बढ़कर 10.26 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 7.35 करोड़ रुपये रहा था।

टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 4.57 प्रतिशत बढ़कर 206.22 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 197.19 करोड़ रुपये थी।

पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 0.55 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 198.92 करोड़ रुपये रहा।

आलोच्य तिमाही में इसकी कुल आय 212.66 करोड़ रुपये रही जो सालाना आधार पर 2.32 प्रतिशत अधिक है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम