नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 64.4 प्रतिशत घटकर 7.02 करोड़ रुपये रह गया है।
एक नियामकीय सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 19.72 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय मामूली 1.05 प्रतिशत बढ़कर 213.86 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 211.63 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में टेलीविजन और अन्य मीडिया परिचालन से कंपनी का राजस्व 211.68 करोड़ रुपये और रेडियो प्रसारण से 2.18 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान टीवी टुडे नेटवर्क का कुल खर्च 8.47 प्रतिशत बढ़कर 213.18 करोड़ रुपये हो गया।
सितंबर तिमाही में टीवी टुडे नेटवर्क की कुल आय साल भर पहले की तुलना में मामूली घटकर 223.13 करोड़ रुपये रह गई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय