टीवीएस सप्लाई चेन के आईपीओ को अंतिम दिन 2.78 गुना अभिदान

टीवीएस सप्लाई चेन के आईपीओ को अंतिम दिन 2.78 गुना अभिदान

टीवीएस सप्लाई चेन के आईपीओ को अंतिम दिन 2.78 गुना अभिदान
Modified Date: August 14, 2023 / 10:02 pm IST
Published Date: August 14, 2023 10:02 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) टीवीएस मोबिलिटी समूह की इकाई टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन सोमवार को 2.78 गुना अभिदान मिला है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 880 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2,51,22,289 शेयरों की पेशकश पर 6,98,68,624 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 2.35 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में 7.60 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड को 1.35 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 187-197 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 396 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में