UAN-Aadhaar Link: अब नहीं अटकेगा PF का पैसा! घर बैठे UAN से आधार लिंक करना इतना आसान कि आप खुद हक्का-बक्का रह जाएंगे

Ads

UAN-Aadhaar Link: अगर आपका आधार UAN से लिंक नहीं है, तो PF संबंधी कई परेशानियां हो सकती है, इनमें नौकरी बदलने पर ईपीएफ ट्रांसफर या विड्रॉल रुकना आदि शामिल है। लेकिन, चिंता न करें घर बैठे आप आसान तरीके से अपने आधार को UAN से जोड़कर ये सारी समस्या का हल कर सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 04:44 PM IST

(UAN-Aadhaar Link/ Image Credit: Paytm)

HIGHLIGHTS
  • PF क्लेम अब जल्दी प्रोसेस होंगे।
  • पासबुक एक्सेस भरोसेमंद तरीके से काम करेगा।
  • KYC अपडेट रिजेक्ट नहीं होंगे।

नई दिल्ली: UAN-Aadhaar Link ज्यादातर लोग अपने PF (ईपीएफ) खाते में आधार और UAN लिंक करने के बारे में तब तक नहीं सोचते जब तक कोई समस्या न आ जाए। अगर आपका आधार UAN से लिंक नहीं है, तो नौकरी बदलने पर आपका ईपीएफ ट्रांसफर अटक सकता है और विड्रॉल रिक्वेस्ट भी लंबित रह सकती है। इसके अलावा, कई और परेशानियां भी सामने आ सकती है। इसलिए घर बैठे मिनटों में आधार को अपने UAN से लिंक करना बहुत जरूरी है।

पोर्टल पर जाने से पहले क्या चेक करें?

  • नाम और जन्मतिथि मिलान: EPFO प्रोफाइल में आपका नाम और जन्मतिथि बिल्कुल उसी तरह दर्ज हो जैसे आधार पर हैं। छोटा नाम, बीच के अक्षर की कमी या अतिरिक्त स्पेस की वजह से वेरिफिकेशन रुक सकता है।
  • मोबाइल नंबर एक्टिव होना: आपका आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए। OTP आने में दिक्कत आने पर आगे का प्रोसेस नहीं हो पाता।

घर बैठे आधार-UAN लिंक कैसे करें?

  • सबसे पहले EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर अपने UAN और पासवर्ड से साइन इन करें। अगर पासवर्ड भूल गए हैं, तो पहले उसे रीसेट कर लें। अधूरी लॉगिन के दौरान आधार जोड़ने की कोशिश न करें।
  • फिर KYC सेक्शन में जाकर देखें कि आधार पहले से वेरिफाइड है या नहीं। अगर वेरिफाइड है तो कोई और काम नहीं करना। लंबित दिख रहा है तो उसे हटाने की कोशिश न करें, इससे प्रोसेस खराब हो सकता है।
  • अगर आधार पूरी तरह से गायब है, तो KYC सेक्शन में जाकर आधार जोड़ें। अपना नाम और नंबर बिल्कुल वैसे ही डालें जैसे आधार पर हैं और सेव कर दें।
  • अधिकतर मामलों में लिंक तभी पूरा होता है जब आपका इंप्लॉयर EPFO लॉगिन से इसे अप्रूव करता है। अगर स्टेटस कई दिनों तक लंबित दिखता है, तो अपने HR या पेरोल डिपार्टमेंट से संपर्क करें।

क्यों अटक सकता है लिंक?

  • नाम का मिसमैच: सबसे आम कारण है। EPFO प्रोफाइल ठीक होने के बाद ही लिंकिंग करें।
  • इंप्लॉयर की इनएक्टिविटी: अगर पेंडिंग स्टेटस बदल नहीं रहा तो इसका कारण अक्सर इंप्लॉयर की अप्रूवल नहीं होना होता है।
  • OTP का न आना: आमतौर पर इसका कारण मोबाइल नंबर एक्टिव न होना होता है।

आधार लिंक होने के फायदे

  • PF क्लेम जल्दी प्रोसेस होते हैं।
  • पासबुक एक्सेस भरोसेमंद तरीके से काम करता है।
  • KYC अपडेट बिना रिजेक्ट हुए सफल होते हैं।
  • यह EPFO की सबसे आम परेशानियों में से एक को दूर कर देता है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या UAN और आधार लिंक करना ज़रूरी है?

हाँ, लिंक न होने पर PF ट्रांसफर और विड्रॉल में रुकावट आ सकती है।

क्या घर बैठे आधार-UAN लिंक किया जा सकता है?

हाँ, EPFO मेंबर पोर्टल के जरिए आसानी से घर से लिंक किया जा सकता है।

अगर मेरा नाम या जन्मतिथि मैच नहीं करता तो क्या होगा?

ऐसे में लिंकिंग रुक जाएगी। पहले EPFO प्रोफाइल अपडेट करें।

OTP न आने पर क्या करें?

अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को एक्टिव और सही कर लें।