अल्ट्राटेक ने तीन इकाइयां शुरू कीं, कुल क्षमता सालाना 20 करोड़ टन के पार
अल्ट्राटेक ने तीन इकाइयां शुरू कीं, कुल क्षमता सालाना 20 करोड़ टन के पार
मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने शुक्रवार को तीन और संयंत्र शुरू किए, जिससे इसकी कुल क्षमता सालाना 20 करोड़ से अधिक हो गई है।
इसके साथ ही आदित्य बिड़ला समूह की यह कंपनी चीन के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट विनिर्माता बन गई है। इसकी क्षमता अब अमेरिका की तुलना में दोगुनी और पूरे यूरोपीय संघ के कुल उत्पादन से भी अधिक है।
समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, ”यह क्षमता अभूतपूर्व है। भारत में किसी भी क्षेत्र की किसी अन्य कंपनी ने आज तक क्षमता का यह स्तर हासिल नहीं किया है।”
नई इकाइयां शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), पतरातू (झारखंड) और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में स्थित हैं। कंपनी के संयंत्र संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और श्रीलंका में भी हैं।
बिड़ला ने कहा कि कंपनी 16,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ वित्त वर्ष 2027-28 के अंत तक अपनी क्षमता बढ़ाकर 24 करोड़ टन प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य रख रही है।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण

Facebook


