यूनिटेक का चौथी तिमाही में शुद्ध घाटा 441 करोड़ रुपये

यूनिटेक का चौथी तिमाही में शुद्ध घाटा 441 करोड़ रुपये

यूनिटेक का चौथी तिमाही में शुद्ध घाटा 441 करोड़ रुपये
Modified Date: May 28, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: May 28, 2026 9:02 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 441 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 309.95 करोड़ रुपये था।

यूनिटेक लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 145.31 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 126.34 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध घाटा 2,455.73 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 2,593.47 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 566.80 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 396.80 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश

राजेश योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में