UP Diesel Jabt Latest News: ‘आपदा में अवसर’ ढूंढ रहा था शख्स, पुलिस ने धर दबोचा.. घर पर जमा कर रखा था हजारों लीटर अवैध डीजल, देखें वीडियो

UP Deoria Diesel Jabt Latest News: देवरिया में पुलिस ने 3600 लीटर अवैध डीजल जब्त किया, जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

UP Diesel Jabt Latest News: ‘आपदा में अवसर’ ढूंढ रहा था शख्स, पुलिस ने धर दबोचा.. घर पर जमा कर रखा था हजारों लीटर अवैध डीजल, देखें वीडियो

UP Deoria Diesel Jabt Latest News || Image- Social Media File

Modified Date: March 28, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: March 28, 2026 1:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देवरिया में 3600 लीटर डीजल जब्त
  • पुलिस ने जमाखोर को किया गिरफ्तार
  • ईंधन संकट के बीच कालाबाजारी पर कार्रवाई

देवरिया: मिडिल ईस्ट संकट के बीच देश में ईंधन आपूर्ति डगमगाता हुआ दिखाई पड़ रहा है। एलपीजी की कमी के ख़बरों के बीच दावा किया जा रहा है कि, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फ्यूल स्टेशन के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सभी के हाथों में बड़े डिब्बे है और किसी भी तरह की आशंका से पहले वह अपने जरूरत का ईंधन जमा कर लेना चाहते है। हालांकि पुलिस की नजर ऐसे जमाखोरों की तरफ घूम गई है। (UP Deoria Diesel Jabt Latest News) एलपीजी के तरह ही पेट्रोलियम की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने पुलिस की टीम स्पेशल टीम का गठन कर लगातार छापेमारी कर रही है। दूसरी तरह केंद्र और राज्य की सरकारों के साथ ही तेल कंपनियां लगातार दावा कर रही है कि, देश और राज्य में ईंधन की पर्याप्त मात्रा मौजूद है।

बहरहाल इस बीच उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ देवरिया जिले में पुलिस और प्रशासन ने एक मकान पर छापेमारी कर अलग अलग ड्रम में जमा किये गये अवैध डीजल को जब्त कर लिया है। प्रशासन का दावा है कि, डीजल की मात्रा करीब 3600 लीटर है। पुलिस ने जमाखोर को हिरासत में लेते हुए अवैध डीजल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण बांग्लादेश में ऊर्जा संकट के बीच भारत ने अतिरिक्त 5,000 टन डीजल की आपूर्ति की है। (UP Deoria Diesel Jabt Latest News) बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद मुर्शेद हुसैन आजाद ने शुक्रवार रात एएनआई से बातचीत में यह जानकारी दी।

अप्रैल में 40,000 टन डीजल की आपूर्ति

उन्होंने बताया कि भारत से अब तक बांग्लादेश को कुल 15,000 टन डीजल मिल चुका है। इसके अलावा, 28 मार्च को और 6,000 टन डीजल भेजा जाएगा। अप्रैल महीने में भारत बांग्लादेश को दिया है, जिसे बांग्लादेश ने स्वीकार कर लिया है।

यह डीजल असम के नुमालिगढ़ रिफाइनरी से इंडिया-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश के पारबतिपुर डिपो तक पहुंचाया जाता है। यह पाइपलाइन 2024 में शेख हसीना के खिलाफ बड़े आंदोलन के कारण बंद हुई थी, (UP Deoria Diesel Jabt Latest News) लेकिन फरवरी में हुई आम चुनाव के बाद नई सरकार ने इसे फिर से शुरू कर दिया।

बांग्लादेश में डीजल की सालाना मांग 40 लाख टन

बांग्लादेश में डीजल की सालाना मांग 40 लाख टन है, जिसे पूरा विदेश से आयात के जरिए ही किया जाता है। देश के पूर्वी रिफाइनरी में आधे लाख टन कच्चा तेल रिफाइन किया जाता है और बाकी डीजल सीधे आयात किया जाता है। बांग्लादेश मुख्य रूप से डीजल भारत, सिंगापुर और मध्य पूर्व से आयात करता है। भारत की यह सहायता बांग्लादेश के ऊर्जा संकट को कम करने में मददगार साबित हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान

उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद

ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया

रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown