वाशिंगटन, दो जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ब्राजील से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश की व्यापारिक नीतियां ‘‘अनुचित’’ हैं और वे अमेरिकी व्यापार पर ‘‘बोझ डालती हैं या उसे प्रतिबंधित करती हैं।’’
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय द्वारा की गई जांच के बाद सोमवार देर रात यह घोषणा की गई। रिपोर्ट में ब्राजील पर भ्रष्टाचार रोधी कानूनों में ढिलाई बरतने और अनुचित शुल्क लगाने सहित कई आरोप लगाए गए थे।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। लेकिन उन्होंने कहा कि ‘‘इस जांच में सामने आए मुद्दों को सुलझाने में हमारे बीच अब भी मतभेद बने हुए हैं।’’
ग्रीर के कार्यालय ने प्रस्तावित शुल्क पर छह जुलाई को सार्वजनिक सुनवाई निर्धारित की है।
एपी यासिर अजय
अजय