Karnataka New Government: कल कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, ये 13 विधायक बन सकते हैं मंत्री, इस नेता को मिल सकती है डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

Ads

कल कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, ये 13 विधायक बन सकते हैं मंत्री, Karnataka New Government

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 09:56 PM IST

Karnataka New Government. Image Source- IBC24

बेंगलुरु/नई दिल्ली। Karnataka New Government: कर्नाटक की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 3 जून को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ पहले चरण में 13 मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि कैबिनेट का विस्तार बाद में किया जाएगा।

Karnataka New Government: नई सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में मंत्रिमंडल के गठन, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन तथा संगठनात्मक समीकरणों पर मंथन किया गया। पार्टी नेतृत्व ऐसी कैबिनेट तैयार करना चाहता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों, जातीय समूहों और राजनीतिक धड़ों को प्रतिनिधित्व मिले। इसी रणनीति के तहत मंत्रिमंडल में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है।

ये नेता बन सकते हैं मंत्री!

सूत्रों के अनुसार जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। वहीं जिन नेताओं के नाम पहले चरण के मंत्रिमंडल के लिए चर्चा में हैं, उनमें केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, कृष्णा बायरे गौड़ा, एमबी पाटिल, प्रियांक खड़गे, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, दिनेश गुंडू राव, बायराथी सुरेश और ईश्वर खंड्रे सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे डीके शिवकुमार ने जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्वीकार किया कि आगे कई चुनौतियां होंगी, लेकिन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ काम करेगी।

यह भी पढ़ेंः-