भारत के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति को लेकर आशान्वित है अमेरिका

Ads

भारत के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति को लेकर आशान्वित है अमेरिका

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 03:37 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 03:37 PM IST

न्यूयॉर्क, पांच जून (भाषा) भारत के साथ व्यापार वार्ता की प्रगति को लेकर अमेरिका काफी आशान्वित है और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता बना हुआ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टोमी पिगोट ने यह जानकारी दी।

पिगोट ने बृहस्पतिवार को ‘न्यूयॉर्क फॉरेन प्रेस सेंटर’ में चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के साथ आयोजित एक गोलमेज बातचीत के दौरान ‘पीटीआई-भाषा’ के एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार के मुद्दे पर हम व्यापार वार्ताओं में हो रही प्रगति को लेकर बहुत उम्मीदें रखते हैं।’’

पिगोट ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के अधिकारियों की हालिया भारत यात्रा का ज़िक्र करते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के रिश्तों को आगे बढ़ाने में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की भूमिका पर भी ज़ोर दिया।

पिगोट ने कहा, ‘‘उन्होंने इस व्यापार के मुद्दे को वाकई बहुत अहम बना दिया है ,जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय निवेश के माध्यम से भी और अधिक खास बन गए।

भाषा यासिर अजय

अजय