व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी दल एक जून को भारत आएगा
व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी दल एक जून को भारत आएगा
नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) अंतरिम व्यापार समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप देने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी दल एक जून को चार दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहा है।
दोनों देशों की इस बातचीत में अंतरिम समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप देने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत बाजार पहुंच, गैर-शुल्क उपाय, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, निवेश प्रोत्साहन जैसे कई क्षेत्रों पर बातचीत को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव है।
भारत और अमेरिका ने सात फरवरी को एक संयुक्त बयान जारी कर पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार पर एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति व्यक्त की थी।
इस रूपरेखा ने व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) वार्ता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
इसके बाद, भारतीय पक्ष ने अपने अमेरिकी अधिकारियों के साथ आमने-सामने की बैठकों के लिए 20 से 23 अप्रैल, 2026 के लिए अमेरिका की यात्रा की।
अधिकारी ने कहा, ‘‘चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए, मुख्य वार्ताकार के नेतृत्व में अमेरिकी टीम एक से चार जून, 2026 तक भारत की यात्रा करेगी। अंतरिम समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप देने और व्यापक बीटीए के तहत बाजार पहुंच, गैर-शुल्क उपाय, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, निवेश प्रोत्साहन जैसे कई क्षेत्रों पर बातचीत को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव है।’’
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


