मांग कमजोर रहने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट

मांग कमजोर रहने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट

मांग कमजोर रहने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट
Modified Date: July 24, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: July 24, 2026 9:22 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) ऊंचे दाम पर मांग कमजोर रहने के बीच देश की मंडियों में शुक्रवार को सरसों तेल-तिलहन तथा आयातकों की लागत से नीचे दाम पर सौदों की बिकवाली करने से सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि दूसरी तरफ गुजरात में ब्रांडेड कंपनियों की त्योहारी मांग बढ़ने के साथ साथ उपलब्धता कम रहने से बिनौला तेल के दाम में सुधार आया। वहीं, सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर रहे।

मलेशिया एक्सचेंज दोपहर साढ़े तीन बजे सुधार के साथ बंद हुआ। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट जारी है।

सूत्रों ने कहा कि त्योहारी मांग होने के बावजूद देश के आयातक सोयाबीन, सीपीओ एवं पामोलीन तेल को लागत से भी नीचे दाम पर बेचना जारी रखे हैं जो इन आयातित तेल कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण है। जबकि ऊंचे दाम के कारण सरसों में लिवाली प्रभावित है जिसकी वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि विशेषकर गुजरात में बड़े ब्रांडेड कंपनियों की बिनौले की जबर्दस्त त्योहारी मांग है जबकि उपलब्धता ना के बराबर है। इसके कारण बिनौला तेल कीमतें मजबूत रहीं।

देश में सोयाबीन की प्रतिदिन की खपत लगभग 2.5 से 3 लाख बोरी की है और तमाम प्रयासों के बावजूद आवक लगभग 90 हजार बोरी से आगे बढ़ नहीं रही है। राजस्थान के कोटा में सोयाबीन के तेल-रहित खल (डीओसी) की भारी मांग होने के बावजूद सोयाबीन दाना (तिलहन) का दाम नीचे बना हुआ है। इन परिस्थितियों में सोयाबीन तिलहन स्थिर रहा। ऊंचे खुदरा भाव पर सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।

सरसों तिलहन – 8,175-8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,710-2,810 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,710-2,860 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,425-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,275-7,350 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में