वरुण बेवरेजेज का जून तिमाही का मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 1,525 करोड़ रुपये

Ads

वरुण बेवरेजेज का जून तिमाही का मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 1,525 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 05:38 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 05:38 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) पेप्सिको की सबसे बड़ी फ़्रैंचाइजी बॉटलर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि 2026 की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 15.07 प्रतिशत बढ़कर 1,525.35 करोड़ रुपये हो गया।

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (वीबीएल) ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून में 1,325.48 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। इस दौरान परिचालन राजस्व 20.76 प्रतिशत बढ़कर 8,6650.57 करोड़ रुपये रहा। कंपनी कैलेंडर वर्ष को अपना वित्त वर्ष मानती है।

कंपनी ने अपने आय ब्यौरे में कहा कि जून तिमाही में वीबीएल का एकीकृत बिक्री आकार सालाना आधार पर 19.8 प्रतिशत बढ़कर 46.67 लाख ‘केस’ हो गया। इसमें भारत में 14.4 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में 38.4 प्रतिशत वृद्धि हुई।

एकल आधार पर (जिसमें मुख्य रूप से भारत में बिक्री शामिल है) वीबीएल का परिचालन राजस्व 13 प्रतिशत बढ़कर 5,996.20 करोड़ रुपये हो गया।

वीबीएल के निदेशक मंडल ने वर्ष 2026 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 50 पैसे के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय