वेदांता लिमिटेड ने 2024-25 में लगभग 1.5 करोड़ टन कचरे का पुनर्चक्रण किया

Ads

वेदांता लिमिटेड ने 2024-25 में लगभग 1.5 करोड़ टन कचरे का पुनर्चक्रण किया

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 02:58 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 02:58 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में कार्यरत कंपनी वेदांता लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 1.5 करोड़ टन कचरे का पुनर्चक्रण या पुन: उपयोग किया है।

इसके साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 से ‘फ्लाई ऐश’ (औद्योगिक उप-उत्पाद) का 100 प्रतिशत उपयोग बनाए रखा है, जो इसके परिचालन में निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

विश्व पुनर्चक्रण दिवस के अवसर पर जारी एक बयान में कंपनी ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि सतत विकास और कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराती है। यह एक मजबूत संसाधनों के महत्तम इस्तेमाल की अर्थव्यवस्था बनाने पर हमारे ध्यान को रेखांकित करती है।’’

वेदांता ने कहा कि वह कचरे को मूल्यवान संसाधनों में बदलने के लिए नवोन्मेषण पर ध्यान देना जारी रखेगी। कंपनी का लक्ष्य व्यावसायिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और 2035 तक ‘जीरो लेगेसी वेस्ट’ यानी पुराने कचरे का पूर्ण निपटान करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

भाषा सुमित अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार