Uttar Pradesh News Today | Photo Credit: @myogiadityanath
लखनऊ: Uttar Pradesh News Today उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौ साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अपने संबोधन के उन्होंने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्षों के लिए आप सभी का धन्यवाद देता हूं और अभिनन्दन करता हूं। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे हो रहे हैं और हमने नौ लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया है।
UP News in Hindi मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार से त्यौहार शुरू हो रहे हैं। नौ वर्ष में कोई दंगा नहीं, कोई तनाव नहीं और कोई कर्फ्यू नहीं। ये है अच्छे लॉ एंड आर्डर का असर। सुरक्षा के मुद्दे पर आप याद करिए यही तो प्रदेश है कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है इस दौरान रमजान का महीना भी चल रहा है परसों अलविदा की नवाज होगी कल से त्यौहार है लोगों में खुशी है कि हमारा त्यौहार आ रहा है हम नवरात्रि के साथ जुड़ेंगे जगत जननी मां भगवती के उपासना के साथ जुड़ेंगे कोई भय नहीं कोई तनाव नहीं कोई अराजकता नहीं कोई व्यवस्था नहीं कोई कर्फ्यू नहीं है कोई देंगे का भय नहीं है।
वर्ष 2017 के पहले सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही थी…
हम लोगों ने 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है… pic.twitter.com/Hv3961JilM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 18, 2026
सीएम योगी आदित्यानाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है और इसे लगातार और मजबूत बनाने की दिशा में काम जारी है। 2017 से पहले सरकारी भर्तियां न के बराबर होती थीं, लेकिन हमने नौ वर्ष में नौ लाख से अधिक सरकारी भर्तियां कीं। इनमें भी दो लाख नौ हजार भर्तियां पुलिस में की गईं हैं। इन भर्तियों से हमने उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में युवाओं का पलायन रोकने में सफल रहे हैं।