निडरता के साथ सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ें छात्राएं: राज्यपाल बागडे

Ads

निडरता के साथ सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ें छात्राएं: राज्यपाल बागडे

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 04:18 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 04:18 PM IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बगड़े ने छात्राओं से सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि महिलाएं सशक्त हैं और उनका विकास समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बागड़े ने एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा कि महिलाएं पुरुषों के समान हैं।

उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने युवावस्था में ही अंग्रेजों को साहसपूर्वक चुनौती दी थी।

बागड़े ने कहा, ‘आयु महत्व नहीं रखती। अगर मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी चुनौती पार की जा सकती है।”

उन्होंने छात्रों को भयमुक्त रहने और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया ताकि वे अपने प्रयासों में सफलता हासिल कर सकें।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को सामाजिक और सामुदायिक सेवा में उनके योगदान के लिए मानद डिग्री प्रदान की।

कुमारी ने कहा कि शिक्षा किसी राष्ट्र के विकास की नींव है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को शिक्षा और अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाना समाजिक प्रगति के लिए आवश्यक है।

भाषा पृथ्वी शोभना जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार