रुपया कारोबार के दौरान 92.58 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का

Ads

रुपया कारोबार के दौरान 92.58 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 03:20 PM IST

मुंबई, 18 मार्च (भाषा) अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच रुपया बुधवार को कारोबार के दौरान 18 पैसे टूटकर 92.58 प्रति डॉलर के अब तक के निचले स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज होने से वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने भी निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.42 पर खुला और कारोबार के दौरान 92.46-92.47 के दायरे में रहने के बाद टूटकर 92.58 प्रति डॉलर पर आ गया।

इससे पहले मंगलवार को यह 92.47 के स्तर को छूने के बाद 92.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 99.62 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत टूटकर 103.2 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार