वेदांता पावर को जून तिमाही में 449 करोड़ रुपये का घाटा

Ads

वेदांता पावर को जून तिमाही में 449 करोड़ रुपये का घाटा

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 07:16 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) वेदांता पावर लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में एकल आधार पर 449 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

हालांकि, हाल ही में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड से अलग होकर स्वतंत्र इकाई के रूप में अस्तित्व में आई कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,844 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,734 करोड़ रुपये से अधिक थी।

वेदांता पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 1,985 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,638 करोड़ रुपये था।

कंपनी के शेयर पिछले महीने बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध हुए थे। स्वतंत्र रूप से सूचीबद्ध कंपनी के रूप में यह उसका पहला तिमाही परिणाम है।

भाषा

यासिर अजय

अजय