Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo Road Accident News
रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर मार्ग पर हुई, जहां उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में किरण सिंह देव के कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। (Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo Road Accident News) उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बताया जा रहा है कि किरण सिंह देव बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय कार में उनके साथ पीएसओ मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
#ललितपुर कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में एनएच-44 पर टेकरी के पास खड़े ट्रक में पीछे से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की इनोवा कार टकरा गई। हादसे में किरण सिंह देव और चालक गौतम कुमार घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया, जहां… pic.twitter.com/gMaKZmvrDD
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 29, 2026
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले