विवेक जेटली होंगे हेक्सावेयर के नए सीईओ, रामकार्तिकेयन की जगह लेंगे
विवेक जेटली होंगे हेक्सावेयर के नए सीईओ, रामकार्तिकेयन की जगह लेंगे
नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को विवेक जेटली को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोनीत करने की घोषणा की। वह श्रीकृष्ण रामकार्तिकेयन की जगह लेंगे, जो 12 साल के कार्यकाल के बाद पद छोड़ रहे हैं।
हेक्सावेयर ने बयान में कहा कि जेटली 28 अक्टूबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर यह भूमिका संभालेंगे। उनका ध्यान कंपनी की कृत्रिम मेधा (एआई)-आधारित सेवा मॉडल को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने और विकास में तेजी लाने पर होगा।
रामकार्तिकेयन उसी तारीख को सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्य के तौर पर पद छोड़ देंगे। नेतृत्व का बदलाव सुचारू रूप से हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वह वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर कंपनी के साथ बने रहेंगे।
जेटली के पास एआई, डेटा और एंटरप्राइज रूपांतरण में 25 साल से अधिक का अनुभव है। वह ईएक्सएल से हेक्सावेयर में आ रहे हैं, जहां वे अध्यक्ष के तौर पर कंपनी के बीमा, स्वास्थ्य देखरेख और लाइफ साइंसेज व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


