वारी एनर्जीज़ आंध्र में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश से लिथियम-आयन बैटरी गीगाफैक्ट्री लगाएगी

वारी एनर्जीज़ आंध्र में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश से लिथियम-आयन बैटरी गीगाफैक्ट्री लगाएगी

वारी एनर्जीज़ आंध्र में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश से लिथियम-आयन बैटरी गीगाफैक्ट्री लगाएगी
Modified Date: February 19, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: February 19, 2026 5:39 pm IST

अमरावती, 19 फरवरी (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी वारी एनर्जीज आंध्र प्रदेश में 8,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के खर्च से एक एकीकृत ‘लिथियम-आयन बैटरी गीगाफैक्ट्री’ लगाएगी।

बृहस्पतिवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि यह परियोजना अनकापल्ली ज़िले के रामबिल्ली में बनेगी और इससे लगभग 3,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया, “वारी एनर्जीज़ आंध्र प्रदेश में भारत की सबसे बड़ी एकीकृत लिथियम-आयन बैटरी गीगाफैक्ट्री लगाएगी। यह परियोजना अनकापल्ली ज़िले के रामबिल्ली में 8,175 करोड़ रुपये के निवेश से लगाई जाएगी।” 16 गीगावाट क्षमता वाला यह नया सुविधा केंद्र पूरी बैटरी मूल्य श्रृंखला को अपने दायरे में लेगा। इसमें बैटरी विनिर्माण, बैटरी पैक और बड़े पैमाने पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) शामिल हैं।

इस परियोजना को आंध्र प्रदेश राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, जिसके चेयरमैन मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हैं।

आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन मंत्री, नारा लोकेश ने कहा कि यह परियोजना आंध्र प्रदेश की स्वच्छ-उर्जा की ओर यात्रा में एक अहम पड़ाव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में