‘बेटियां ना तो पराई है…ना तो ये धन है’ पिता ने बेटी के लिए जो किया देखकर हो जाएंगे भावुक, गोयल टीएमटी का दिल को छू लेने वाला विज्ञापन
GOEL TMT Latest Advertisement: Goel TMT का नया विज्ञापन मकान ही नहीं, रिश्तों की मजबूती पर भी जोर देता है। पिता और बेटी की इस भावुक कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
GOEL TMT Latest Advertisement : 'बेटियां ना तो पराई है...ना तो ये धन है' पिता ने बेटी के लिए जो किया देखकर हो जाएंगे भावुक, गोयल टीएमटी का दिल को छू लेने वाला विज्ञापन / Image: IBC24
- लड़की ‘ना तो पराई है… ना तो ये धन है’ डायलॉग बना भावनात्मक केंद्र
- बेटी के सम्मान और अधिकार पर मजबूत सामाजिक संदेश
- Goel TMT का विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
GOEL TMT Latest Advertisement आज सरिया निर्माता कंपनी गोयल टीएमटी के विज्ञापनों में ये लाइन देखने को मिलती है। इस लाइन से गोयल टीएमटी आपको बताना चाहता है कि आप मकान बनाते समय हल्की चीजों का इस्तेमाल ना करें। वहीं, गोयल टीएमटी मकान ही नहीं घर, परिवार और रिश्तों की मजबूती को लेकर बेहद गंभीर है। मकान के साथ रिश्तों की मजबूती को ध्यान में रखते हुए गोयल टीएमटी ने अपना नया विज्ञापन (Goel TMT Emotional Ad) जारी किया है, जो आपके दिल को छू लेगा। तो चलिए देखते हैं क्या है विज्ञापन में…
GOEL TMT Latest Advertisement: क्या है विज्ञापन में?
गोयल टीएमटी (GOEL TMT) के इस विज्ञापन में आप देखेंगे कि लड़की के पिता बैंड वालों के साथ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की के पिता के रोल में एक्टर गजराज राव नजर आएं हैं। बैंड वालों के साथ जाते हुए लड़की के पिता फ्लैश बैक पर चले जाते हैं और लोगों की नसीहते उनके जेहन में आने लगती है। बेटी अपने पिता से ससुराल वालों की ओर से किए जा रहे प्रताड़ना की जानकारी देती है, जिसे सुनकर उसके पिता परेशान हो जाते हैं। लेकिन लड़की की मां अपने पति से कहती है कि अब वही उसका घर है और अब वही उसकी किस्मत है। वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि लड़की की दादी नसीहत देते हुए कहती है कि बेटा एक बार बच्चा हो जाए तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।
View this post on Instagram
वहीं, वीडियो में आपको आगे देखने मिलेगा कि लड़की का भाई, दोस्त और परिवार के कई सदस्य लड़की के पिता को नसीहत देते हैं और कहते हैं कि ससुराल ही उसका घर है और जो उसके साथ हो रहा हे वो उसकी किस्मत है। लेकिन पिता का मन नहीं मानता और वो बारात की तरह गाजे—बाजे के साथ बेटी के ससुराल पहुंच जाते हैं। बहू के पिता को बैंड बाजे के साथ देखकर पहले तो दामाद चौक जाते हैं फिर उसके सास—ससुर पूछने लगते हैं अचानक ये क्या लेकर आ गए। फिर लड़की के पिता अपनी बेटी को घर से बाहर बुलाते हैं और गले लगाकर कहते हैं ‘ना तो पराई है…ना तो ये धन है’। इस दौरान बेटी भी अपने पिता से गले लगकर रोने लगती है। फिर पिता अपनी बेटी को गाजे—बाजे के साथ मयके ले आते हैं। लेकिन इस भावुकर कर देने वाले विज्ञापन के असली मायने आप तब समझ पाएंगे जब इसे वीडियो में देखेंगे।

Facebook


