Samrat Chaudhary Viral Video: ‘बनावो खैनी रे..’, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान खैनी खाते पकड़े गए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी? विपक्ष हमलावर
Samrat Chaudhary Viral Video: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
samrat choudhary/ image source: CONGRESS X HANDLE
- बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी का कथित वीडियो वायरल
- विपक्ष ने खैनी खाने का आरोप लगाया
- वीडियो में हाथ से कुछ चेहरे पास ले जाते
Samrat Chaudhary Viral Video: पटना: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सम्राट चौधरी अपने एक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए कुछ चेहरे के पास ले जाते और मुंह में डालते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में यह साफ तौर पर नहीं दिखाई देता कि वे वास्तव में क्या खा रहे हैं, लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है।
Samrat Chaudhary Bihar Assembly viral video: आरजेडी और कांग्रेस हमलावर
वीडियो के वायरल होने के बाद आरजेडी और कांग्रेस ने इसे अपने X (पूर्व ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। आरजेडी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!” वहीं कांग्रेस ने भोजपुरी गाने के साथ वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, “बनावो खैनी रे…।” विपक्षी दलों के इस कदम को देखकर सोशल मीडिया पर भी जनता और अन्य राजनीतिक टिप्पणीकारों ने जमकर प्रतिक्रिया दी।
बनावो खैनी रे…. pic.twitter.com/Jx8RZMRbmo
— Bihar Congress (@INCBihar) February 18, 2026
Bihar Politics Latest: सोशल मीडिया यूज़र्स भी कर रहे टिप्पणी
सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस वीडियो को लेकर कई तरह की टिप्पणियाँ कीं। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि डिप्टी सीएम सदन में ही खैनी खा रहे थे और उन्हें पता था कि कैमरा उनके हर मूवमेंट को कैद कर रहा है। वहीं कुछ लोग इसे हलके-फुलके मज़ाक के तौर पर देख रहे हैं और वीडियो को वायरल करने में मज़ा ले रहे हैं।
इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के आरोप निराधार और हताशा में किए गए हैं। उनका कहना है कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष इस तरह के वीडियो को लेकर राजनीति कर रहा है। दूसरी ओर, जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने भी कहा कि विपक्ष मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए तर्कहीन आरोप लगा रहा है और इसका कोई आधार नहीं है।
क्या सच में सम्राट चौधरी ने खैनी खाई ?
हालांकि, इस वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि सम्राट चौधरी ने सच में खैनी खाई थी या नहीं। वीडियो में केवल उनका व्यवहार और हाथ की हरकतें दिख रही हैं। इस वजह से, मीडिया और जनता को इस पर किसी निष्कर्ष पर जल्दी पहुंचने से पहले सटीक जानकारी का इंतजार करना चाहिए। इस वायरल वीडियो ने बिहार विधानसभा की कार्यवाही के माहौल को भी प्रभावित किया है। विपक्ष और समर्थक दोनों ही दल इसे राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें: –
- चंद्रपुर महापौर चुनाव में हार की जांच के लिए समिति का गठन करेगी कांग्रेस
- एआई की चुनौतियों के बीच आईटी प्रतिभा को बेहतर बनाने का काम कर रही सरकार : वैष्णव
- एआई ‘तीव्र प्रगति’ का युग ला रही : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई
- बलिया में दो लोगों की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास
- शिवम दुबे: टी20 विश्व कप में भारत का खामोश योद्धा

Facebook


