सस्ते मकानों के लिए कर्ज देने वाली कंपनी होम फर्स्ट में 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी वारबर्ग

Ads

सस्ते मकानों के लिए कर्ज देने वाली कंपनी होम फर्स्ट में 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी वारबर्ग

  •  
  • Publish Date - October 2, 2020 / 06:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मुंबई, दो अक्टूबर (भाषा) वारबर्ग पिन्कस ने सस्ते मकानों के लिए कर्ज प्रदान करने वाली आवास वित्त कंपनी होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी में 700 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। होम फर्स्ट फाइनेंस निजी इक्विटी कंपनियों ट्रू नॉर्थ तथा बेसेमर वेंचर पार्टनर्स समर्थित कंपनी है।

वारबर्ग से संबद्ध ऑरेंज क्लोव इन्वेस्टमेंट्स बीवी ने इस बारे में होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी के साथ पक्का करा किया है।

वैश्विक निजी इक्विटी कंपनी वारबर्ग ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह निवेश किस मूल्यांकन पर किया जा रहा है और वह होम फर्स्ट में कितनी हिस्सेदारी हासिल करेगी। वह होम फर्स्ट में कितनी हिस्सेदारी हासिल करेगी या यह निवेश किस मूल्यांकन पर किया जा रहा है।

मुंबई की कंपनी होम फर्स्ट सस्ते मकानों के लिए पहली बार के घर खरीदारों और बिल्डरों को कर्ज उपलब्ध कराती है। पिछले 10 साल के दौरान कंपनी 11 राज्यों में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का आवास ऋण दे चुकी है। हालांकि, मुख्य रूप से कंपनी ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में कर्ज दिया है।

भाषा अजय अजय

अजय