कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में हानि

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में हानि

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 1.54 प्रतिशत की हानि के साथ 673.55 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 10.55 रुपये यानी 1.54 प्रतिशत की हानि के साथ 673.55 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,342 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: तांबा वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश