कमजोरा मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोरा मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 3, 2021 / 04:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल वायदा भाव 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,458.80 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 19.60 रुपये यानी 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,458.80 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 1,836 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश