कमजोर मांग से चांदी वाचयदा कीमतों में हानि

Ads

कमजोर मांग से चांदी वाचयदा कीमतों में हानि

  •  
  • Publish Date - August 5, 2021 / 04:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 248 रुपये की गिरावट के साथ 67,353 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 248 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,353 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 8,842 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.37 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश