कमजोर मांग से रिुाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिुाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिुाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: October 5, 2020 2:25 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 11 रुपये की गिरावट के साथ 893.1 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 11 रुपये अथवा 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 893.1 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गई जिसमें 20,170 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये अथवा 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 895 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गई जिसमें 24,020 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले काारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से रिफाइंड सोयातेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश

राजेश

राजेश


लेखक के बारे में