कमजोर मांग से रिफज्ञइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफज्ञइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफज्ञइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 11, 2021 9:20 am IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 1.6 रुपये की गिरावट के साथ 1,110 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 1.6 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,110 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 16,580 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के मार्च महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 3.7 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की हानि के साथ 1,106.4 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 36,075 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में