नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 271 रुपये टूटकर 2.17 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, क्योंकि घरेलू मांग में गिरावट और वैश्विक स्तर पर कमजोर रुझानों का इस कीमती धातु पर असर पड़ा।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 271 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,17,208 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 12,973 लॉट का कारोबार हुआ।
कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में कमजोर मांग और विदेशी बाज़ार के कमजोर रुझानों की वजह से चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सितंबर डिलीवरी वाला कॉमेक्स चांदी वायदा मामूली गिरावट के साथ 57.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश