ACB Arrests Thana Incharge: महिला थाना प्रभारी को ACB ने थाने में ही दबोचा.. केस मैनेज के नाम पर ले रही थी रिश्वत, घूस की रकम जानकर ही रह जायेंगे हैरान

Ads

झारखंड के खूंटी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक मामला मैनेज करने के बदले साढ़े चार लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 05:07 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 05:08 PM IST

ACB arrests Lady Police Thana Incharge || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • महिला थाना प्रभारी पचास हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई।
  • केस मैनेज करने के बदले साढ़े चार लाख मांगे।
  • एसीबी ने शिकायत सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की।

खूंटी: भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। (ACB arrests Lady Police Thana Incharge) उन्हें महिला थाने में ही 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Female Station In-charge Sulekha Kumari Sapna Arrested: शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया ट्रैप

जानकारी के मुताबिक, महिला थाना प्रभारी के खिलाफ केस मैनेज करने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को मिली थी। थाना प्रभारी ने मामले में राहत दिलाने के एवज में 4 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Jharkhand ACB Raid Action: रिश्वत लेते ही टीम ने किया गिरफ्तार

योजना के मुताबिक जैसे ही शिकायतकर्ता ने महिला थाना प्रभारी को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से निगरानी कर रही एसीबी की टीम ने तत्काल टीआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। (ACB arrests Lady Police Thana Incharge) गिरफ्तारी के बाद आरोपी थाना प्रभारी को एसीबी कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:

200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश

पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई

पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा

आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले

महिला थाना प्रभारी को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया?

उत्तर: एसीबी ने उन्हें एक मामला मैनेज करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

रिश्वत की कुल कितनी मांग की गई थी?

उत्तर: शिकायत के अनुसार, महिला थाना प्रभारी ने मामले में राहत दिलाने के बदले 4 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी ने कार्रवाई कैसे की?

उत्तर: शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रैप बिछाया और शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय महिला थाना प्रभारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।