वेलस्पन कॉर्प को 17,200 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा एकल ठेका मिला

वेलस्पन कॉर्प को 17,200 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा एकल ठेका मिला

वेलस्पन कॉर्प को 17,200 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा एकल ठेका मिला
Modified Date: August 21, 2026 / 12:53 pm IST
Published Date: August 21, 2026 12:53 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड को अमेरिका स्थित अपनी विनिर्माण इकाई से पाइप की आपूर्ति के लिए 17,200 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा एकल ठेका मिला है।

इसके साथ ही, वेलस्पन कॉर्प को वैश्विक स्तर पर मिले ठेकों का कुल मूल्य रिकॉर्ड 4.4 अरब अमेरिकी डॉलर (42,100 करोड़ रुपये) हो गया है जो कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘ उसे 17,200 करोड़ रुपये (करीब 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर) का अब तक का सबसे बड़ा एकल ठेका मिला है।’

वेलस्पन वर्ल्ड के चेयरमैन बी. के. गोयनका ने कहा, ‘‘ उत्तरी अमेरिका हमारे लिए रणनीतिक रूप से एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। हमने इस क्षेत्र में अपनी विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगातार निवेश किया है।’’

वेल्सपन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के उत्पाद खंड में लाइन पाइप, डक्टाइल आयरन पाइप, स्टेनलेस स्टील बार, पाइप एवं ट्यूब तथा टीएमटी सरिया शामिल हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में