थोक महंगाई दर 14 महीनों में उच्चतम स्तर पर, मई में पहुंची 4.43% पर

Ads

थोक महंगाई दर 14 महीनों में उच्चतम स्तर पर, मई में पहुंची 4.43% पर

  •  
  • Publish Date - June 14, 2018 / 12:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नई दिल्ली। पेट्रोल और सब्जियों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के कारण थोक मूल्य आधारित महंगाई मई माह में बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार मई में थोक महंगाई दर 4.43% हो गई है अप्रैल में यह 3.18% थी। जबकि पिछले वर्ष से तुलना करें तो मई 2017 में यह 2.26% थी।

आंकड़ों के अनुसार मई में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर में भी वृद्धि हुई है। मई में खाद्य थोक महंगाई दर 0.67 फीसदी से बढ़कर 1.12% हो गई। जबकि बनाए गए उत्पादों की थोक महंगाई में भी बढ़ोतरी हुई है यह 3.11 फीसदी से बढ़कर 3.73% हो गई।

यह भी पढ़ें : जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें, पुलिस से झूमाझटकी, देखिए वीडियो

वहीं प्राथमिक वस्तुओं को देखें तो उनकी थोक महंगाई दर में मई में भारी इजाफा हुआ है। ये 1.41 फीसदी से बढ़कर 3.16 हो गई। जबकि  बिजली और ईंधन की थोक महंगाई दर 7.85% से बढ़कर 11.22% पर रही।

इसी तरह अंडों, मांस और मछली की थोक महंगाई दर भी –0.2 फीसदी से बढ़ते हुए 0.15% चढ़ गईदालों को देखें तो मई में दालों की थोक महंगाई –22.46 फीसदी से बढ़कर –21.13% हो गई। इसी तरह  सब्जियों की थोक महंगाई दर –0.89% से बढ़कर 2.51% हो गई।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ पुलिस में तबादले, 25 थानेदारों को मिली मुख्यालय पोस्टिंग, देखिए सूची

आलू की थोक महंगाई दर 67.94% से बढ़कर 81.93% हुई है। साथ ही, मई में प्याज की थोक महंगाई दर 13.62% से घटकर 13.20% हो गई।

वेब डेस्क, IBC24