थोक मूद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 4.17 प्रतिशत पर पहुंची

थोक मूद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 4.17 प्रतिशत पर पहुंची

थोक मूद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 4.17 प्रतिशत पर पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 15, 2021 8:06 am IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार दूसरे माह बढ़कर फरवरी में 4.17 प्रतिशत पर पहुंच गई। खाने-पीने और ईंधन, बिजली के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है।

थोक मुद्रास्फीति एक महीना पहले जनवरी में 2.03 प्रतिशत पर थी जबकि एक साल पहले फरवरी में यह 2.26 प्रतिशत पर थी। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

कई माह तक लगातार नरम पड़ते जाने के बाद फरवरी माह में खाद्य पदार्थों के दाम 1.36 प्रतिशत बढ़ गये। इससे पहले जनवरी में इनमें 2.80 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

सब्जियों के दाम फरवरी में 2.90 प्रतिशत घट गये, वहीं जनवरी में इनके दाम 20.82 प्रतिशत नीचे गये थे।

दालों की यदि बात की जाये तो फरवरी में दालों के दाम 10.25 प्रतिशत बढ़ गये। वहीं फलों के दाम 9.48 प्रतिशत और बिजली समूह की मुद्रास्फीति 0.58 प्रतिशत रही।

रिजर्व बैंक ने पिछले महीने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुये ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा। यह लगातार चौथी समीक्षा थी जिसमें दर में कोई बदलाव नहीं किया गया।

वहीं खुदरा मुद्रास्फीति की यदि बात की जाये तो फरवरी में यह 5.03 प्रतिशत पर रही।

भाषा

महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में