LPG Gas Cylinder Price 25 June 2026: क्या 30 जून के बाद बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर की सप्लाई? LPG के नए दाम ने ग्राहकों की बढ़ाई टेंशन, यहां तुरंत करें चेक

LPG Gas Cylinder Price 25 June 2026: सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैल रहा है कि 30 जून 2026 के बाद इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के LPG कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार केवल PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को LPG सरेंडर करना पड़ सकता है। सभी ग्राहकों के कनेक्शन काटने की बात गलत है।

LPG Gas Cylinder Price 25 June 2026: क्या 30 जून के बाद बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर की सप्लाई? LPG के नए दाम ने ग्राहकों की बढ़ाई टेंशन, यहां तुरंत करें चेक

(LPG Gas Cylinder Price 25 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 25, 2026 / 11:04 am IST
Published Date: June 25, 2026 11:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • LPG कनेक्शन बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल
  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी कनेक्शन बंद करने की पुष्टि नहीं की
  • PNG को बढ़ावा देने की सरकार की नीति जारी

नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Price 25 June 2026: दरअसल, सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैल रहा है कि 30 जून 2026 के बाद इंडेन, भारत गैस और HP गैस के LPG कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक पेट्रोलियम मंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है कि सभी कनेक्शन एक साथ बंद किए जाएंगे। यह खबर पूरी तरह सही नहीं मानी जा रही है।

PNG को लेकर सरकार की नीति क्या है?

सरकार का फोकस धीरे-धीरे पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG को बढ़ावा देने पर है। मार्च 2026 में एक आदेश जारी किया गया था जिसमें कहा गया कि जिन इलाकों में PNG की सुविधा उपलब्ध है। वहां लोगों को धीरे-धीरे PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ‘नो ड्यूल कनेक्शन पॉलिसी’ भी लागू की गई है यानी एक ही घर में LPG और PNG दोनों कनेक्शन नहीं रह सकते।

90 दिन की समय सीमा और बदलाव

मार्च 2026 के आदेश के तहत उपभोक्ताओं को PNG अपनाने के लिए लगभग 90 दिनों का समय दिया गया था जो जून के अंत में पूरा हो रहा है। इसी वजह से लोगों में भ्रम फैल रहा है कि LPG कनेक्शन बंद हो जाएंगे। लेकिन इसका मतलब सभी कनेक्शन बंद होना नहीं है बल्कि केवल PNG उपलब्ध क्षेत्रों में बदलाव को बढ़ावा देना है।

कितने लोगों ने अपनाया PNG?

पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2026 के बाद से अब तक 10.02 लाख नए PNG कनेक्शन सक्रिय किए गए हैं। इसके अलावा 3.22 लाख कनेक्शनों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस दौरान करीब 9.94 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और लगभग 1 लाख परिवार LPG छोड़कर PNG अपना चुके हैं।

आज कितने हैं LPG के दाम?

25 जून 2026 को LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,113.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में यह लगभग 941.50 रुपये है। जबकि बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर और अन्य शहरों में कीमतें 940 रुपये से 990 रुपये के बीच बनी हुई हैं।

अलग-अलग शहरों में कीमतें और कारण

देश के कई हिस्सों में LPG के दाम अलग-अलग हैं। लेह में यह सबसे महंगा 1,179 रुपये तक पहुंच जाता है। जबकि बड़े शहरों में यह 1,000 रुपये से कम या थोड़ा ऊपर रहता है। पहाड़ी इलाकों में ट्रांसपोर्ट खर्च ज्यादा होने के कारण कीमतें बढ़ जाती हैं। वहीं कमर्शियल सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते हैं। जबकि बड़े संस्थानों में 47.5 किलो वाले सिलेंडर का उपयोग होता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।