यस बैंक ने कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष वेतन खाता पेश किया

Ads

यस बैंक ने कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष वेतन खाता पेश किया

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 10:29 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 10:29 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) निजी क्षेत्र के यस बैंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले कामकाजी महिलाओं की वित्तीय एवं जीवनशैली संबंधी जरूरतें पूरा करने में मददगार एक विशेष वेतन खाता शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

बैंक ने एक बयान में कहा कि यह नई पेशकश वित्तीय सुरक्षा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, जीवनशैली विशेषाधिकार और संपत्ति सृजन जैसी विशेष सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगी।

‘यस इसेंस महिला वेतन खाते’ में पहले वर्ष के लिए विशेष मुफ्त लॉकर सुविधा, एक वर्ष के लिए पांच लाख रुपये का टॉप-अप स्वास्थ्य कवर और वर्ष में एक बार वार्षिक निवारक स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं होंगी।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम