YouTube Feature Update: कमाल का है YouTube का ये नया फीचर, यूजर्स को आ रहा खूब पसंद

Ads

YouTube Feature Update: This new feature of YouTube is amazing कमाल का है YouTube का ये नया फीचर, यूजर्स को आ रहा खूब पसंद

  •  
  • Publish Date - November 8, 2022 / 04:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

youtube hit pause campaign

YouTube Feature Update: नई दिल्ली। अब आप सभी घर में फुल एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेने के लिए तैयार हो जाइए। गूगल का वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब इसके लिए एक जबर्दस्त फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने घर में मौजूद बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर 60 सेकंड या कम के एंटरटेनिंग यूट्यूब शॉर्ट्स का मजा ले पाएंगे। यूट्यूब का यह लेटेस्ट फीचर साल 2019 या इसके बाद लॉन्च हुए टीवी पर काम करेगा।

Read more: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर करती हैं इस तरह का काम, खुद किया इस बात का खुलासा! 

स्क्रीन पर नहीं दिखेगा ब्लैक स्पेस
अभी की बात करें तो यूट्यूब शॉर्ट्स टीवी पर वर्टिकल फॉर्मैट में प्ले होते हैं, जबकि टीवी लैंडस्केप मोड में रहता है। ऐसे में टीवी पर शॉर्ट्स देखते वक्त स्क्रीन के दोनों तरफ काफी ज्यादा ब्लैक स्पेस दिखता है। गूगल ने ब्लॉगपोस्ट में बताया कि कैसे उसने इस समस्या को दूर किया है।

Read more: 70 साल के बुजुर्ग ने पत्नी को रिझाने के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा VIDEO 

YouTube Feature Update: बिना ब्लैक स्पेस टीवी पर शॉर्ट्स को प्ले करने के लिए गूगल ने कई यूजर इंटरफेस डिजाइन को ट्राई करने के बाद कस्टमाइज्ड शॉर्ट्स एक्सपीरियंस को फाइनल किया। यह शॉर्ट्स देखते वक्त स्क्रीन पर आने वाले ब्लैक स्पेस को काफी अच्छे से मैनेज करता है। गूगल ने कहा कि यह डिजाइन टीवी पर शॉर्ट्स देखने के मजे को दोगुना कर देगा।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें