युवराज सिंह ने की पंजाब के किसानों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने की अपील

युवराज सिंह ने की पंजाब के किसानों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने की अपील

युवराज सिंह ने की पंजाब के किसानों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने की अपील
Modified Date: May 21, 2026 / 04:10 pm IST
Published Date: May 21, 2026 4:10 pm IST

(लक्ष्मी देवी ऐरे)

वडोदरा, 21 मई (भाषा) भारत के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल बायोलॉजिकल्स के ब्रांड एम्बैसडर युवराज सिंह ने पंजाब में रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए किसानों से जैविक उत्पादों को अपनाने की बृहस्पतिवार को अपील की।

कंपनी के तीसरे विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन के अवसर पर सिंह ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से राज्य की मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

युवराज ने कहा, “पंजाब में रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक इस्तेमाल हुआ है और इसका असर मिट्टी की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। मैं पंजाब के किसानों से जैविक उत्पादों की ओर रुख करने और कृषि भूमि को बचाने की अपील करता हूं।”

पूर्व क्रिकेटर ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, “किसान कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करने तथा समर्थन देने की जरूरत है।”

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में