जेप्टो की जुलाई में 11,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना
जेप्टो की जुलाई में 11,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की योजना
नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) फटाफट सामान की आपूर्ति करने वाले कंपनी जेप्टो जुलाई में 11,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। मामले से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यदि सूचीबद्धता की योजना पूरी होती है तो जेप्टो शेयर बाजार में पहले से सूचीबद्ध प्रतिस्पर्धी जोमैटो और स्विगी की श्रेणी में शामिल हो जाएगी।
जेप्टो को इस महीने की शुरुआत में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली थी।
अब कंपनी नियामक के पास संशोधित आईपीओ दस्तावेज (यूडीआरएचपी) दाखिल करने की तैयारी में है।
जेप्टो ने दिसंबर, 2025 में गोपनीय मार्ग के जरिये आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।
मामले से परिचित लोगों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा द्वारा स्थापित जेप्टो 31 जुलाई से पहले शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने का लक्ष्य बना रही है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


