जस्ता के वायदा भाव में गिरावट

Ads

जस्ता के वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 9, 2025 / 11:59 AM IST,
    Updated On - June 9, 2025 / 11:59 AM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) हाजिर बाजार के नकारात्मक संकेतों के चलते कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 252.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलिवरी वाले जस्ता अनुबंध की कीमत 65 पैसे अथवा 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 252.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। इसमें 825 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से मुख्यत: जस्ता कीमतों पर दबाव पड़ा।

भाषा अजय अजय

अजय