हाजिर बाजार में मजबूती के रुख से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर बाजार में मजबूती के रुख से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 26, 2022 / 05:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) हाजिर मांग बढ़ने के बीच हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 1.30 रुपये की तेजी के साथ 278.50 रुपये किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलीवरी वाले जस्ता की कीमत 1.30 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 278.50 रुपये प्रति किलो हो गयी। इसमें 556 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश