Pilibhit 9 Saal ki Bacchi Se Rape : हैवानियत की हदें पार! 9 साल की मासूम को 2 दिन तक कैद रख 66 साल के बुजुर्ग ने की दरिंदगी, अंदर का नज़ारा देख दंग रह गई पुलिस

Ads

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो दिन से लापता 9 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने एक आरोपी के घर से बरामद किया है। मामले में 66 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 11:28 PM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 11:33 PM IST

Pilibhit 9 Saal ki Bacchi Se Rape / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • दो दिन से लापता 9 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया।
  • 66 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • घटना के बाद इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी।

पीलीभीत : Pilibhit 9 Saal ki Bacchi Se Rape : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक गांव में 9 वर्षीय मासूम बच्ची को पिछले दो दिनों से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 66 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गांव के ही मौलाना के घर से लड़की के संदिग्ध अवस्था में बरामद होने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बच्ची और आपत्तिजनक वीडियो बरामद

मिली जानकारी के अनुसार कक्षा चार में पढ़ने वाली यह नाबालिग बच्ची रविवार से लापता थी। थाना सुनगढ़ी को सूचना मिली थी कि गांव का ही रहने वाला उमर नाम का व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी के मकान से बच्ची को मुक्त कराया और आरोपी उमर को गिरफ्तार कर लिया। Minister Sanjay Singh Gangwar Statement पुलिस को इस वारदात का एक आपत्तिजनक वीडियो भी मिला है। फिलहाल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपी की पत्नी और बेटे की हो चुकी है मौत

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है और उसके पिता स्थानीय बाजार में काम करते हैं। वहीं, पुलिस के मुताबिक आरोपी बेरोजगार है और उसकी पत्नी और एक लड़के का पहले ही देहांत हो चुका है।

UP Pilibhit Minor Rape Case आरोपी के घर पर होगी बुलडोजर कार्यवाई

इस घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि आरोपी के घर पर निश्चित तौर पर बुलडोजर चलेगा और ऐसी नजीर पेश की जाएगी कि उसकी सात पुश्तें याद रखेंगी। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने और शिक्षित करने का आग्रह किया।

Bulldozer Action UP Crime सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने किया पलटवार

दूसरी तरफ, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय और समाज को शर्मसार करने वाली बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतम सजा दिलाई जाए, क्योंकि अपराधियों का कोई धर्म या जाति नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने राज्यमंत्री गंगवार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी को भी इस तरह की संवेदनशील घटनाओं से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

इन्हे भी पढ़ें:-