धनखड़-जया नोकझोंक : सिंधिया ने विपक्ष से माफी की मांग की

धनखड़-जया नोकझोंक : सिंधिया ने विपक्ष से माफी की मांग की

धनखड़-जया नोकझोंक : सिंधिया ने विपक्ष से माफी की मांग की
Modified Date: August 11, 2024 / 08:43 pm IST
Published Date: August 11, 2024 8:43 pm IST

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 11 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बीच हुई नोकझोंक का जिक्र करते हुए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को मांग की कि विपक्ष को राज्यसभा के सभापति से माफी मांगनी चाहिए।

राज्यसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ के बोलने के लहजे पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक हो गई और सभापति ने कहा कि उनके (जया) जैसी सेलिब्रिटी को भी शिष्टाचार का पालन करने की जरूरत है।

इस टकराव के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सिंधिया ने कहा कि राज्यसभा के सभापति धनखड़ के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बहुत दुखद है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘वह केवल सदन के सभापति ही नहीं, देश के उपराष्ट्रपति भी हैं। विपक्ष के हर व्यक्ति को इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह सदन के सभापति और उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं है, बल्कि संविधान और हमारे तिरंगे का अपमान है।’’

सिंधिया ने कहा कि सदन में हो रहे शोर-शराबे और ‘‘अपमान’’ के बारे में देश की जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें 2014, 2019 और अब 2024 में सबक सिखाया है, और आने वाले समय में भी सिखाएगी।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में