महाराष्ट्र : चंद्रपुर में बाघ ने एक व्यक्ति को मार डाला
महाराष्ट्र : चंद्रपुर में बाघ ने एक व्यक्ति को मार डाला
चंद्रपुर, 28 अक्टूबर (भाषा)महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वन क्षेत्र में बाघ ने 60 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मार डाला। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम चिमूर वन क्षेत्र के अंतर्गत शिवरा गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि शिवरा गांव के किसान और पूर्व सरपंच नीलकंठ भूरे पर बाघ ने उस समय हमला कर दिया जब वह शंकरपुर-चिमूर रोड पर स्थित अपने खेत में फसलों को देखने गए थे।
अधिकारी ने बताया कि देर रात तलाशी के बाद भूरे का क्षतविक्षत शव बरामद किया गया।
जिले में 26 अक्टूबर को गणेशपिपरी की एक महिला को खेतों में काम करते समय बाघ ने मार डाला था, जबकि 25 अक्टूबर को नागभीड़ तहसील में एक बाघ ने 58 वर्षीय किसान पर जानलेवा हमला किया था।
भाषा धीरज नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र : चंद्रपुर में बाघ ने एक व्यक्ति को मार डाला
CHANDRAPUR
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm